न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन के ग्रैंड कमांडर’ से सम्मानित किया गया. पोर्ट लुइस में राष्ट्रीय दिवस समारोह में सम्मान स्वीकार करते हुए उन्होंनें मॉरीशस और भारत के रिश्ते को और भी अधिक मजबूत बनाने की बात की. उन्होंनें इस अवार्ड को सभी 1.4 बिलियन भारतीयों का सम्मान बताया… पूरी खबर पढ़ें
आथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की मेटरनिटी शूट की तस्वीरें

अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने मैटरनिटी शूट की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें पेरेंटहुड की झलक साफ़ दिख रही है. इसमें अभिनेत्री अपने पति और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ फोटोशूट करवाती हुई दिख रही है… पूरी खबर पढ़ें
हरियाणा: मेयर चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, मेयर चुनाव जीतने का रिकॉर्ड टूटा

बुधवार को देश में मेयर चुनाव का नया रिकॉर्ड बन गया. दरअसल मेयर चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बुधवार को हरियाणा के फरीदाबाद में बना. जहां बीजेपी की प्रत्याशी प्रवीन बत्रा जोशी ने 3.16 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की. बता दें कि बीजेपी की प्रवीन बत्रा जोशी ने कांग्रेस को लता रानी को भारी मतों से हराया है. हरियाणा के 10 सीटों में से 9 नगर निगम में भाजपा ने जीत दर्ज की है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: महिला के साथ बदसलूकी करते हुए पुलिसकर्मी का यह वीडियो मौजूदा समय का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, वीडियो में एक महिला को कुछ पुलिस कर्मीयो पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान पुलिस चौकी में दारोगा को महिला से अभद्र भाषा में बात करते हुए भी सुना जा सकता है…पूरी खबर पढ़ें





