ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

बांग्लादेश में हिंसा, छात्रों के प्रदर्शन में गयी 105 लोगों की जान, सरकार ने राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगाने का किया ऐलान

नई दिल्ली: बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण के खिलाफ चल रहा छात्रों का विरोध प्रदर्शन दिन पर दिन और भी हिंसक और आक्रामक होता जा रहा है. विरोध के बीच सरकार ने राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू (Bangladesh Curfew) लगाने का ऐलान किया है. बांग्लादेश में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच इस हफ्ते हुई हिंसक झड़पों में करीब 105 लोगों की मौत हो चुकी है… पूरी खबर पढ़ें

 

IND W Vs PAK W: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया, 15वें ओवर में हासिल की जीत

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2024 का दूसरा मुकाबला आज दांबुला के रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया है।इस दौरान भारत ने इस टूनामेंट की शुरुआत अपनी जीत के साथ की। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया दिया। इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए की अंक तालिका में दो अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया… पूरी खबर पढ़ें

 

विवादित प्रोबेशनरी आईएएस पूजा खेडकर पर दर्ज हुई FIR, इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

विवादित प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज कर ली है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाकर आपराधिक केस सहित पूजा खेडकर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। यूपीएससी ने खेडकर के खिलाफ फर्जी पहचान बताकर सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई है… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: दिल्ली में युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए कुछ लड़कों का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ लड़कों का झुंड एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में पिटाई करने वाले झुंड में एक लड़का असलहा भी लहराते हुए नजर आरहा है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है… पूरी खबर पढ़ें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button