न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की परीक्षा, आज होगा फ्लोर टेस्ट

रांची: झारखंड में आज हेमंत सोरेन सरकार का अपने फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है. फ्लोर टेस्ट के लिए सीएम हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा में 11 बजे विश्वास मत पेश करेंगे. वहीं फ्लोर टेस्ट के बाद हेमंत सोरेन की कैबिनेट का विस्तार होगा… पूरी खबर पढ़ें
महाराष्ट्र में तबाही के मानसून ने दी दस्तक, रात 1 से सुबह 7 बजे तक 300 MM बारिश दर्ज

मुंबई: महाराष्ट्र में तबाही के मानसून ने दस्तक दे दी है. बीते दिनों हुई तेज बारिश के चलते मुंबई झील में तबदील हो गई है. रात भर हुई बारिश में मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया. मुंबई में रात 1- सुबह 7 बजे तक 300 MM बारिश छह घंटों में दर्ज की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक़, आज भी तेज बारिश का अंदाज़ा है… पूरी खबर पढ़ें
महाराष्ट्र में पोर्श कांड के बाद अब BMW कांड, कार ने बाइक सवार दो को कुचला, एक की हुई मौत

महाराष्ट्र में पोर्श कांड के बाद अब एक BMW कार ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल है। यह घटना आज सुबह 5:30 बजे हुई जब बाइक सवार दंपत्ति वर्ली के अटरिया मॉल के सामने से गुजर रहे थे। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि इस घटना के बाद चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: समुदाय विशेष के लोगों द्वारा तोड़ी जा रही दरगाह का यह वीडियो है पुराना, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ समुदाय विशेष के लोगों को एक कथित मंदिर की दीवार तोड़ते हुए देखा जा सकता है…पढ़ें पूरी खबर





