ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

लोकसभा चुनाव का 5वां चरण, 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान शुरू

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए आज यानी 20 मई, सोमवार को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है. 5वें चरण के मतदान की सबसे अहम बात यह है कि इसमें राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित चार केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य का फैसला होगा… पूरी खबर पढ़ें

 

ईरान के राष्ट्रपति को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, संपर्क की कोशिश जारी, PM मोदी ने सलामती को लेकर जताई चिंता

नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी और उनके विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर रविवार को घने कोहरे के बीच पहाड़ी इलाके में यात्रा करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बचावकर्मी फिलहाल दुर्घटनास्थल तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जो ईरान के उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान की सीमा के पास स्थित है… पूरी खबर पढ़ें

 

PBKS Vs SRH: हैदराबाद ने चेज किया 215 रनों का लक्ष्य, 4 विकेट से जीती SRH

PBKS vs SRH: आईपीएल 2024 के 69वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा दिया है. आईपीएल 2024 के आखिरी डबल हेडर के बीच मंगलवार से प्लेऑफ की शुरुआत हो जाएगी. सनराइजर्स ने लीग राउंड 14 मैचों में आठ जीत और पांच हार के साथ खत्म किया…. पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: तमिलनाडु की पुरानी मजार के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा है वायरल, पढ़ें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक एक इमारत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ईमारत की दीवालों पर हरा रंग पुता हुआ हैं और कहीं कहीं उर्दू शब्दों से भी कुछ लिखा हुआ देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो तमिलनाडु के तेनकासी में स्थित प्राचीन हिंदू मंदिर का है, जिसे हाल ही में सरकार की मदद से मस्जिद के रूप में परिवर्तित कर दिया गया… पूरी खबर पढ़ें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button