न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

हल्द्वानी हिंसा में अबतक 4 लोगों की मौत, 250 से अधिक लोग घायल

हलद्वानी हिंसा | हलद्वानी के बनभूलपुरा में भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से अधिक लोग घायल भी हो गए हैं. हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया वहीं इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं हैं…. पूरी खबर पढ़ें
नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को मिली जमानत

नई दिल्ली: ‘नौकरी के बदले ज़मीन’ घोटाला मामले में कोर्ट ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटी हेमा यादव और राजद सांसद मीसा भारती को सुनवाई की अगली तारीख तक अंतरिम जमानत दे दी है. दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और हृदयानंद चौधरी की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई हुई… पूरी खबर पढ़ें
आरबीआई ने लगातार छठी बार नहीं किया रेपो रेट में कोई बदलाव

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति ने अपनी फरवरी की समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से नीति रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया, इस प्रकार लगातार छठी बार यथास्थिति बनाए रखी… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर यह वीडियो फर्जी लव जिहाद के एंगल के साथ हुआ वायरल, पढ़ें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में कुछ लड़कियों और लड़कों को आनन–फानन में इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में कुछ लड़कियां हिजाब व बुर्का पहने हुए भी दिखाई दे रही हैं… पूरी खबर पढ़ें





