ताज़ा खबरें

नोएडा के लॉजिक्स मॉल में आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

नोएडा के लॉजिक्स मॉल में आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

 

नोएडा के थाना सेक्टर 24 के लॉजिक्स मॉल में शुक्रवार को आग लगने की खबर सामने आयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह आग मॉल के अंदर एक कपड़ों के एक शोरूम में लगी है। आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

मिली जानकारी के अनुसार प्रथम तल पर स्थित बंद एडिडास शोरूम में अचानक आग लग गई। आग के कारण देखते ही देखते मॉल में धुंआ भर गया। सूचना के बाद भी आनन-फानन में मॉल में मौजूद कर्मचारियों और मॉल में शोपिंग के लिए आए लोगों को बाहर निकाला गया।

फिलहाल दमकल की ओर से आग पर काबू पा लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टिगत पूरे शॉपिंग मॉल को खाली कराया गया है। माल में किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के बाद शॉपिंग मॉल के अंदर पहले धुएं को निकालने के लिए शीशे को तोड़ना पड़ा है।

राम बदन सिंह (डीसीपी) ने कहा, “करीब 11 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-32 के लॉजिक्स मॉल के एडिडास के शो रूम में आग लगी। जिसके बाद तुरंत CFO और फायर सर्विस की गाड़ियां यहां पहुंचीं। आग बुझा ली गई है किसी को चोट नहीं लगी है। अभी धुंआ है जो मशीनों से निकाला जा रहा है।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button