ताज़ा खबरेंविदेश

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 50 तक पहुंची, 25 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 तक पहुंच गयी है. इसके अलावा 25 लोगों के घायल होने की खबर है और 33 लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है.

बाढ़ से नेपाल के ज्यादातर इलाके जलमग्न हो गए हैं. बचाव टीमें प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों, खोज और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं.  सभी मुख्य राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है.

गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राहत अभियान से जुड़े कार्यों में तेजी लाई गई है. अनुमान किया गया है कि करीब छह हजार लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. बाढ़ अतिसंवेदनशील इलाकों से लोगों को विस्थापित कर सुरक्षित इलाकों में भेजा गया है.

flood_071419074624.jpg

ALSO READ: नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में दिया इस्तीफा

प्रधानमंत्री खडग प्रसाद शर्मा ओली ने बाढ़ और भूस्खलनों में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति सांत्वना जताते हुए ट्वीट किया, ‘आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है.’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button