नेपाल: काठमांडू में बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते समय क्रैश हुआ विमान, 19 यात्री थे सवार

नेपाल: काठमांडू में बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते समय क्रैश हुआ विमान, 19 यात्री थे सवार
नेपाल के काठमांडू में आज यानी बुधवार को बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहाँ काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह विमान सौर्य एयरलाइंस का था जिसमें करीब 19 यात्री सवार थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरते समय यह विमान हादसे का शिकार हो गया और इसमें भयंकर आग लग गई।
#WATCH नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/Rg1L3oU5L6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2024
फिलहाल, राहत-बचाव के कार्य के लिए टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस प्लेन क्रैश में कई के मारे जाने की आशंका है। यह विमान काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था, तभी विमान एयरपोर्ट के एक खाली इलाके के पास क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। इसकी लपटें देखकर लोग दौड़ पड़े।
अपडेट …
नेपाल पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ” विमान में सौर्य एयरलाइंस के 19 कर्मचारी सवार थे, जिनमें अब तक के सर्च अभियान में 15 शव बरामद कर लिए गए हैं।।”





