ताज़ा खबरेंराजनीति

निर्वाचन आयोग ने किया लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 19 अप्रैल से एक जून तक 7 चरणों में होंगे चुनाव

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनावों की तारीख की घोषणा कर दी है. इसी के साथ देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी. लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

 

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा. 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

 

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है. आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है. बता दें कि साल 2019 का लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में हुआ था. इसके रिजल्ट चार दिन बाद घोषित किए गए थे.

जानें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने क्या कहा

  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है. आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है. जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं…”
  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “…इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं. जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं… 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं…”
  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं.”
  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “…85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा… इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं…”
  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हमारे पास 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं…”
  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है.”

 

बदा दें कि, 2019 में बीजेपी ने ‘मोदी लहर’ में 303 सीटें जीतकर अपना अबतक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया. वहीं NDA को कुल करीब 350 सीटें मिली. जबकि कांग्रेस को 52 सीटों के साथ एक और करारी हार का सामना करना पड़ा. जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में लगातार दो बार एक ही पार्टी से बहुमत हासिल कर पीएम बनने वाले तीसरे व्यक्ति बन गए.

Lok Sabha Election 2014 Dates: लोकसभा चुनाव-2014 में कब-कब हुई थी वोटिंग

  • पहला चरण: 7 अप्रैल 2014
  • दूसरा चरण: 9 अप्रैल 2014
  • तीसरा चरण: 10 अप्रैल 2014
  • चौथा चरण: 12 अप्रैल 2014
  • पांचवां चरण: 17 अप्रैल 2014
  • छठा चरण: 24 अप्रैल 2014
  • सातवां चरण: 30 अप्रैल 2014
  • आठवां चरण: 7 मई 2014
  • नौवां चरण: 12 मई 2014

मतगणना: 16 मई 2014

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button