ताज़ा खबरेंभारत

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने मनाई विजयादशमी

नागपुर. हर साल की तरह इस बार भी विजयादशमी के मौके पर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्यों ने ‘पथ संचलन’ का आयोजन किया. इस मौके पर आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे. गायक शंकर महादेवन आरएसएस विजयादशमी उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

 

इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विजयादशमी कार्यक्रम के मंच पर शंकर महादेवन, डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के साथ पहुंचे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस भी नागपुर में RSS के विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस के विजयादशमी उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे.

 

संगीतकार शंकर महादेवन ने कहा कि ‘मैं विजयादशमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं. मैं बहुत सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेरा स्वागत किया गया. मैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को धन्यवाद देना चाहता हूं. और संपूर्ण स्वयंसेवक संघ परिवार…मैं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित हूं…’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button