नहीं रहे फेमस फिल्म मेकर श्याम बेनेगल, 90 की उम्र में ली आखिरी सांस

नहीं रहे फेमस फिल्म मेकर श्याम बेनेगल, 90 की उम्र में ली आखिरी सांस
बॉलीवुड से एक शोक भरी खबर सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन करने वाले मशहूर फिल्म डायरेक्टर श्याम बेनेगल का आज निधन हो गए। श्याम बेनेगल ने आज 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीबन शाम 6:30 बजे अंतिम सांस ली।
फिल्म मेकर की मौत की खबर की पुष्टि उनकी बेटी पिया बेनेगल ने की। इस खबर से फैंस से लेकर सेलेब्स सदमे में है और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। श्याम बेनेगल ने 9 दिन पहले ही अपना 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। 14 दिसंबर को उनका जन्मदिन था। हालांकि, अब अचानक आई इस खबर ने फैन्स का दिल तोड़ दिया है।
फिल्म इंडस्ट्री को 50 साल देने वाले श्याम बेनेगल भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। बेनेगल को 1976 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी सफल फिल्मों में “मंथन”, “जुबैदा”, और “सरदारी बेगम” शामिल हैं। गौरतलब है कि महज 12 साल की उम्र में श्याम ने अपने पिता द्वारा दिए गए कैमरे से अपनी पहली फिल्म बनाई थी।





