ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘धाकड़’ का फर्स्ट लुक टीजर हुआ रिलीज़, एक्शन-पैक्ड अवतार में दिखीं कंगना

पिछले कुछ महीनों से विवादों के कारण सुर्ख़ियों में रहीं कंगना रनौत की नयी फिल्म धाकड़ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज़ हो गया है. 45 सेकंड लंबे इस टीजर में कंगना एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आ रही हैं.

टीजर वीडियो में आग और गोलियों की आवाज से भरे डार्क सीन्स देखने को मिल रहे हैं. टीज़र में कंगना के हाथ में गन है और वो किसी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा रहीं है.

कंगना ने सोशल मीडिया पर इस टीज़र को अपने फैंस के साथ साझा किया.

https://www.instagram.com/p/B07ddA9hflF/?utm_source=ig_embed

रजनीश राजी घई ने फिल्म का डायरेक्शन किया है. सोहिल मकलाई फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये मूवी 2020 में दिवाली पर रिलीज होगी.

बताया जा रहा है कि कंगना को एक्शन सीन्स के लिए ट्रेनिंग देने के लिए फिल्म के मेकर्स ने हॉन्ग कॉन्ग और थाईलैंड के एक्शन डायरेक्टर्स से भी मुलाकात की थी.

ALSO READ: सरकार ने साकार किया अंडरवाटर ट्रेन का सपना; इस राज्य को मिलेगी भारत की पहली…

फिल्म के बारे में बात करते हुए, कंगना ने कहा था, “टीजर के लिए जिन बंदूकों का इस्तेमाल किया गया था वे असली और बहुत भारी थीं. एक गन को उठाने में मेरी सारी ताकत लग गई. मुझे ये उठाते हुए संघर्ष करते देख मेरे डायरेक्टर रेजी को काफी मजा आया और वे बहुत हंसे. उम्मीद है कि निर्देशक मुझे फिल्म की शूटिंग के लिए डमी गन का इस्तेमाल करने देंगे.”

वहीं फिल्म के डायरेक्टर रेजी घई का कहना था,”एक आर्मी किड होने के नाते मुझे हथियारों के बारे में काफी जानकारी है. मुझे लग कि असली गन इस्तेमाल करना जरूरी है. टीजर की शूटिंग से पहले कंगना ने युद्ध की ट्रेनिंग ली थी.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button