ताज़ा खबरेंभारत

देशभर के शिक्षकों के साथ संवाद में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की घोषणा- फरवरी तक नहीं होगी किसी बोर्ड की परीक्षा

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में लगे स्‍टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर है। क्युकी अब कम से कम जनवरी और फरवरी 2021 में तो बोर्ड एग्‍जाम नहीं होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। निशंक ने कहा कि जनवरी और फरवरी में किसी बोर्ड की परीक्षा नहीं होगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर फैसला बाद में किया जाएगा। देशभर के शिक्षकों के साथ सीधा संवाद करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह घोषणा की।

कोरोना काल में शिक्षकों ने योद्धाओं की तरह बच्चों को पढ़ाया।

शिक्षकों के साथ संवाद के दौरान आज उन्होंने कहा कि कोरोना काल में शिक्षकों ने योद्धाओं की तरह बच्चों को पढ़ाया है। ऑनलाइन मोड से बच्चों को उन्होंने पढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत स्कूली शिक्षा में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय ला रहे हैं। भारत दुनिया का पहला देश होगा जहां स्कूली स्तर पर ही एआई की पढ़ाई शुरू होगी।

छात्रों को तैयारी के लिए मिलेगा पूरा समय – निशंक।

बता दे कोरोना की स्तिथि को देखते हुए अभिभावकों ने बोर्ड की परीक्षाएं मई महीने के दौरान कराने की मांग की है। इसी महीने, निशंक ने कहा था कि,छात्रों को परीक्षा के नए पैटर्न के आधार पर तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। परीक्षा मार्च महीने में आयोजित कराने की कोई अनिवार्यता नहीं है।

ये भी पढ़े : लंदन से दिल्ली लौटे 5 यात्री मिले कोरोना संक्रमित, सैंपल भेजे गए जांच के लिए

कोरोना कि स्तिथि को देखते हुए होंगी परीक्षा।

निशंक के मुताबिक कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखकर ही परीक्षा की तिथियां तय की जाएंगी। प्रैक्टिकल भी किसी भी एंट्रेस एग्जाम की तारीख पर नहीं होंगे। साल 2021 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने 30 फीसदी सिलेबस को कम किया है। मार्कशीट से फेल शब्द को हटा दिया गया है, अब कोई फेल नहीं होगा।

ऑफलाइन ही होंगे सीबीएसई के एग्‍जाम।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE की परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं होंगी। 2021 में होने वाली यह परीक्षा छात्रों को पहले की तरह कागज-पेन से ही देनी होगी। CBSE अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने का कोई प्रस्ताव ही नहीं है। ये परीक्षाएं बीते वर्षों की तरह सामान्य लिखित रूप में ली जाएंगी। हालांकि इसकी डेट अभी तय नहीं हुई है।

कोविड के बीच एग्‍जाम को लेकर था मंत्री का संवाद।

बता दे कोविड महामारी के बीच समय पर परीक्षाओं के संचालन के लिए सरकार ने पहल की थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्‍लान था कि एग्‍जाम से पहले छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ त्रिस्तरीय संवाद हो। इसी के मद्देनज़र निशंक तीन अलग अलग तिथियों पर छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों के साथ वेबिनार के जरिए सीधे संवाद कर रहे हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button