ताज़ा खबरें

देश में कोरोना के नए मामलों में हो रही है वृद्धि, पिछले 24 घंटों में 602 मामले हुए दर्ज, 5 हुई मृत्यु

देश में कोरोना के नए मामलों में हो रही है वृद्धि, पिछले 24 घंटों में 602 मामले हुए दर्ज, 5 हुई मृत्यु

 

देश में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में भारत में कुल कोविड-19 के 602 नए मामले सामने आए हैं,वहीं 5 की मौतें दर्ज़ की गईं। देश में अब कुल कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,440 हो गई है। 

 

गौरतलब है कि एक दिन पहले यानी दो जनवरी को 573 नए केस मिले थे, जबकि दो लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले 1 जनवरी को देश में 636 नए मामले सामने आए थे और तीन लोगों की कोरोना से जान गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार तक दर्ज किए गए मामलों में सबसे ज्यादा मामले केरल से दर्ज किए गए हैं। केरल में (133), गोवा (51), गुजरात (34), दिल्ली (16), कर्नाटक (8), महाराष्ट्र (9), राजस्थान (5), तमिलनाडु (4), तेलंगाना (2) और ओडिशा में (1) मामला मिला है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button