देश भर में आज मनाई जा रही है जन्माष्टमी, जानिए क्या है भगवान कृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त?

देश भर में आज मनाई जा रही है जन्माष्टमी, जानिए क्या है भगवान कृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त?
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इस साल 26 अगस्त 2024, सोमवार को मनाया जा रहा है। हिन्दू मान्यताओं के हिसाब से यह पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी पर जयंती व सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। यह पर्व हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि यह वही तिथि है, जब भगवान विष्णु ने द्वापर युग में भगवान कृष्ण के रूप में अपना आठवां अवतार लिया था। ज्योतिष गणना के अनुसार यह भगवान श्रीकष्ण का 5251वां जन्मोत्सव है।
#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नोएडा के ISKON मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/eF9Zkxy8f2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2024
हिंदू शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्य रात्रि को हुआ था। ऐसे में इस दिन कृष्ण भक्त उनकी पूजा-अर्चना करने के साथ ही विधि-विधान से व्रत रखते हैं। जन्माष्टमी व्रत का पारण भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के बाद ही करना चाहिए। कान्हा को भोग में अर्पित की गई पंजीरी, पंचामृत और माखन से व्रत खोल सकते हैं। जन्माष्टमी व्रत का पारण सभी को प्रसाद बांटने के बाद कान्हा के भोग से खोलना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि क्या है भगवान कृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त।
गौरतलब है कि इस बार भादो कृष्ण अष्टमी तिथि 26 अगस्त को सुबह 03.39 से लेकर 27 अगस्त को देर रात 02.19 तक रहेगी। ग्रहस्थ लोग आज ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाएंगे। आज श्रीकृष्ण की पूजा का शुभ मुहूर्त मध्यरात्रि 12.00 बजे से 12.44 बजे तक रहेगा। यानी पूजा के लिए आपको सिर्फ 44 मिनट का समय मिलने वाला है। इसी अवधि में श्रीकृष्ण का जन्म होगा और जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने से जीवन की तमाम मनोकामनाओं को पूरा किया जा सकता है और सुख-समृद्धि व खुशहाली आ सकती है।





