देश के पांच राज्यों में बज गया चुनावी शंखनाद, चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान, यहाँ पढ़ें किस राज्य में कब है चुनाव

देश के पांच राज्यों में बज गया चुनावी शंखनाद, चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान, यहाँ पढ़ें किस राज्य में कब है चुनाव
देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का चुनाव आयोग ने आज ऐलान कर दिया है। इस साल के अंत तक राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन सभी प्रदेशों में चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इन राज्यों में चुनावों के लिए वह और उनकी टीम पिछले 6 महीने से तैयारी कर रही थी। प्रेस वार्ता में उन्होंने इन पांच राज्यों में विधानसभा का चुनावों की तरीखों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरण 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होगा जिसके परिणाम इस साल के अंत में यानी 6 दिसंबर तक घोषित कर दिए जाएंगे।
मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरण 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव… 3 दिसंबर को होगी मतगणना: EC#ElectionCommissionOfIndia #ElectionCommission pic.twitter.com/w4CRGP09Yt
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 9, 2023
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस वार्ता में बताया कि “छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में PWD यानी पर्सन विथ डिसेबिलिटी के कुल मतदाताओं की संख्या 17.34 लाख है, अगर वे मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा मिलेगी…”
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि “17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे, 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा, और 8,192 पोलिंग स्टेशन पर महिलाएं कमान संभालेंगी ”
उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी परिवर्धन, विलोपन और संशोधन कराना है तो उसका स्वागत है, वे ऐसा करा सकते हैं।
प्रेस वार्ता में उन्होंने जानकारी दी कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं… इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।
पांच राज्यों की तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने युवा वोटर्स की जानकारी देते हुए कहा कि, “लगभग 60 लाख मतदाता (18-19 वर्ष)पहली बार 5 राज्यों के चुनावों में भाग लेंगे… युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए 2900 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा।”





