ताज़ा खबरें

देश के 6 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव के लिया मतदान आज, आठ सितंबर को आएगा परिणाम

देश के 6 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव के लिया मतदान आज, आठ सितंबर को आएगा परिणाम

 

देश में छह राज्यों की सात सीटों पर आज यानी मंगलवार को उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की घोसी, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर, उत्तराखंड की बागेश्वर और केरल की पुटुपल्ली सीट के मतदान किए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से चुनाव शुरू हुआ है। चुनाव के नतीजे शुक्रवार (8 सितंबर) को आएंगे।

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस उपचुनाव को बीजेपी और इंडिया दोनों के लिए साख की लड़ाई माना जा रहा है। उपचुनाव में सबसे दिलचस्प सीट है उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा जहां सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच है।

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। उत्तर प्रदेश के ओबीसी नेताओं में शुमार दारा सिंह चौहान ने 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां से जीत हासिल की थी, लेकिन कुछ दिनों पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। वे पहले भी बीजेपी में रहे हैं और योगी सरकार पार्ट-1 में मंत्री भी बनाए गए थे। बीजेपी ने इस सीट पर चौहान को ही मैदान में उतारा है। उन्हें एनडीए में शामिल दूसरे दलों का समर्थन है। समाजवादी पार्टी ने इस बार यहां से सुधाकर सिंह को टिकट दिया है। इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां समाजवादी पार्टी उम्मीदवार को समर्थन कर रही हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी उपचुनाव में त्रिकोणीय समीकरण बने हुए हैं। वैसे तो ममता बनर्जी, वामपंथी पार्टियां और कांग्रेस विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन उपचुनाव के लिए एक सीट पर साझा उम्मीदवार पर सहमति नहीं बना पाईं। टीएमसी ने यहां से निर्मल चंद्र राय को मैदान में उतारा है, जबकि सीपीएम ने ईश्वर चंद्र राय पर भरोसा जाता है, जिन्हें कांग्रेस का भी समर्थन है।

इस सीट पर 2016 में टीएमसी जीती थी, लेकिन 2021 ने बीजेपी ने ये सीट छीन ली। बीजेपी के बिष्णु पद राय ने यहां से जीत हासिल की थी. उनके निधन के चलते इस सीट पर चुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने इस सीट से तापसी राय को उम्मीदवार बनाया है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button