ताज़ा खबरेंभारत

देखे : नोएडा में बीच सड़क पर बाइक स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, अब पुलिस की गिरफ्त में स्टंटबाज

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर-62 में बीच सड़क पर बाइक से स्टंट करना एक युवक को सबक सीखा गया। दरअसल सेक्टर-58 थाना पुलिस ने यहाँ बीच सड़क पर स्टंट कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है और पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

भीड़भाड़ इलाके में कर रहा था बाइक स्टंट, पुलिस ने हत्थे चढ़ा।

दरअसल यहाँ नॉएडा में सोमवार को शहर के भीड़ भाड़ वाले सेक्टर-62 (Sector 62) में एक युवक का बाइक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ही युवक बाइक स्टंट कर रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि ये युवक स्टंट बीच सड़क में न केवल अपनी बल्कि दूसरों की भी जान जोखिम में डालते हुए कर रहा है।

देखें वीडियो –

ये भी पढ़े : अगले महीने भारत दौरे पर आएंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, ब्रेक्सिट के बाद होगा उनका पहला बड़ा दौरा

बाइक के नंबर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से हुई स्टंटबाज की पहचान।

इधर इस स्टंट के वायरल होने के बाद बाइक के नंबर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से युवक की पहचान की गई और इसके कुछ घंटे बाद ही उसे पकड़ लिया गया। बता दे स्टंटबाज का नाम पुष्पेंद्र है जो दिल्ली में निवासी कृष्णा नगर का है। फिलहाल उसकी रेसिंग बाइक केटीएम भी सीज कर दी गई है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button