ताज़ा खबरेंविदेश

दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में शामिल हुए पीएम मोदी

अबू धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मुलाकात की। दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में पीएम मोदी ने कहा, “दुबई जिस तरह से वैश्विक अर्थव्यवस्था, वाणिज्य और प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र बन रहा है, वह बहुत बड़ी बात है।”

 

पीएम मोदी ने कहा, “आज हम 21वीं सदी में हैं। एक तरफ दुनिया आधुनिकता की तरफ बढ़ रही है तो पिछली सदी से चले आ रहे चैलेंजेस भी उतने ही व्यापक हो रहे हैं।  खाद्य सुरक्षा हो… स्वास्थ्य सुरक्षा हो… जल सुरक्षा हो… ऊर्जा सुरक्षा हो… शिक्षा हो… समाज को समावेशी बनाना हो… हर सरकार अपने नागरिकों के प्रति अनेक दायित्वों से बंधी हुई है।”

 

दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में पीएम मोदी ने कहा, “आज हर सरकार के सामने सवाल है कि वो किस अप्रोच के साथ आगे बढ़े। मेरा मानना है कि आज विश्व को ऐसी सरकारों की जरूरत है जो समावेशी हों, जो सबको साथ लेकर चलें।”

 

पीएम मोदी ने कहा, “मैं मानता हूं कि सरकार का अभाव भी नहीं होना चाहिए और सरकार का दबाव भी नहीं होना चाहिए। बल्कि मैं तो ये मानता हूं कि लोगों की जिंदगी में सरकार का दखल कम से कम हो, ये सुनिश्चित करना भी सरकार का काम है।”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button