ताज़ा खबरें

दिल्ली से लेकर मुंबई तक हो रही है मूसलाधार बारिश, यहाँ जानें अपने-अपने राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली से लेकर मुंबई तक हो रही है मूसलाधार बारिश, यहाँ जानें अपने-अपने राज्यों के मौसम का हाल

 

देश के कई राज्यों में इन दिनों मूसलाधार बारिश हो रही है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक लगातार मूसलाधार बारिश का दौरा देखा जा रहा है। किसी को इस मूसलाधार बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई तो किसी के लिए आफत बनकर बारिश बरस रही है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश ने आमलोगों का जीना मुहाल कर रखा है। कई इलाकों में गंभीर जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों व शहरों में अलर्ट जारी किए हैं। नीचे जानें अपने अपने राज्यों का हाल।

दिल्ली: 

दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार तड़के जोरदार बारिश हुई है। इसने उमस से राहत दिलाने के साथ ही मौसम कूल-कूल बना दिया है। झमाझम बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव के कारण ऑफिस और स्कूल जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सड़कों पर ट्रैफिक जाम भी लग सकता है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में और तेज बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल: 

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिले इनमें शामिल है। आंधी के साथ बिजली गिरने और बारिश की संभावना बनी हुई है। गौरतलब है कि गुरुवार को मनाली के अंजनी महादेव में बादल फटने से बाढ़ आ गई थी। इसमें तीन घर बह गए थे। हालांकि किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ था। वहीं इसको देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था।

गुजरात:

गुजरात में तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। यहां 10 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सूरत में 24 घंटे में 5 इंच बारिश से मीठी और काकरा खाड़ी नदियां ओवरफ्लो हो रही हैं। यहां बाढ़ से करीब 1 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, अब तक राज्य के 7 जिलों से 4 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। गुजरात में बाढ़ और बारिश से अबतक 63 लोगों की जान जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश: 

यूपी में 15 दिन की उमस भरी गर्मी के बाद अब बारिश का दौर शुरू हो गया है. शुक्रवार (26 जुलाई) को पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक आसमान से बारिश के छींटे पड़ सकते हैं. आईएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. माना जा रहा है कि अगले 48 घंटों  में यूपी के 75 फीसदी जिलों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा कई जिलों में बज्रपात की भी सम्भावना मौसम विभाग ने जताई है

मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश के भी कई इलाके पानी के नीचे हैं। कटनी जिले में मूसलाधार बारिश से ढीमरखेड़ा और बहोरीबंद तहसील में बाढ़ के हालत बन गए हैं। कई गांव टापू में तब्दील हो गए है। लोग घर की छत में डेरा जमाए हुए है। एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू करने लगाया गया है।

महाराष्ट्र: 

महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश के बाद जब खडकवासला बांध में पानी ज्यादा हुआ तो वहां से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने इस बारे में पहले से अलर्ट नहीं किया और आधी रात को पानी रिहायशी इलाकों में पहुंच गया। शहर के निचले इलाकों की सोसायटी डूब गईं। पुणे में चार लोगों की मौत हो गई – तीन की मौत बिजली गिरने से हुई – ठाणे के बारवी बांध में गिरने से दो लोग डूब गए, तथा मुंबई और पालघर में भारी बारिश के बाद रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है, रात भर और आज सुबह से इन तीनों शहरों और महाराष्ट्र के अन्य भागों में गुरुवार को भारी बारिश हुई। मुंबई में जारी भारी बारिश के कारण गुरुवार को कम से कम 11 फ्लाइट रद्द कर दी गईं और तकरीबन 10 उड़ानों को आस-पास के एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया. मुंबई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 300 मीटर तक कम हो जाने के कारण ‘रनवे’ पर ऑपरेशन को दो बार रोकना पड़ा

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button