ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली: साकेत कोर्ट में वकील की ड्रेस पहने पति ने पत्नी को मारी गोली, महिला की हालत गंभीर

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आयी है. यहां दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक महिला को गोली मार दी गई. शुरूआती जानकारी के चलते पता चला है कि महिला पर गोली चलाने वाला शख्स उसका पति है. हमले के बाद घायल महिला को AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

बताया जा रहा है कि आरोपी का महिला से पैसों को लेकर विवाद था. आरोपी बिहार का रहने वाला है और हिस्ट्रीशीटर है. महिला पर गोली चलाने वाला शख्स वकील के भेष में कोर्ट में आया था और आरोपी ने कोर्ट में चार राउंड फायरिंग की. महिला को पति-पत्नी के बीच चल रहे केस में गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था.

 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में कुछ लोग महिला को अस्पताल ले जाते हुए दिख रहे हैं. वहीं घायल महिला वीडियो में चीखते हुए दिख रही है. महिला के शब्द… ‘जान निकल गयी’.

इस घटना के बाद कोर्ट पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर साकेत कोर्ट में दो लेयर की सिक्योरिटी है. इसके बावजूद शख्स हथियार लेकर कोर्ट में कैसे घुस गया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button