दिल्ली विश्वविद्यालय: घोषित हुए छात्र संघ चुनाव के नतीजे, NSUI के रौनक खत्री चुने गए अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय: घोषित हुए छात्र संघ चुनाव के नतीजे, NSUI के रौनक खत्री चुने गए अध्यक्ष
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। नतीजों के मुताबिक इस बार कांग्रेस पार्टी के स्टूडेंट विंग NSUI के रौनक खत्री अध्यक्ष चुने गए हैं। एनएसयूआई ने इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर भी जीत हासिल की है। बता दें कि NSUI ने सात साल बाद संयुक्त सचिव पद भी जीता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने उपाध्यक्ष और सचिव पद पर कब्जा जमाया है।
#WATCH भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की छात्र शाखा, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने अपने सदस्य रौनक खत्री के दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष चुने जाने पर जश्न मनाया।
NSUI ने सात साल बाद संयुक्त सचिव पद भी जीता है। pic.twitter.com/ySmZzln5RT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2024
इस साल के डूसू चुनाव में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर ‘मटका मैन’ कहे जाने वाले 22 वर्षीय रौनक खत्री को उतारा था। दरअसल, धरना प्रदर्शन से लेकर चुनाव प्रचार तकवह हमेशा एक मटके के साथ दिखाई देता था। दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी मे्ं लॉ के स्टूडेंट रौनक खत्री ने कॉलेज में एडमिशन के बाद से ही लगातार पीने के पानी की खराब व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने मार्च 2024 में कॉलेज में खुद मटके रखवाने का काम किया।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के रौनक खत्री अध्यक्ष चुने गए। रौनक खत्री ने कहा, “आज इतिहास रचा गया है। इतिहास बदला गया है – यह सब हमारे काम की वजह से हुआ है। दिखावा और अहंकार की हार हुई है। विधि संकाय के छात्र के रूप में मैं सभी छात्रों को आश्वस्त करता हूं कि मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा क्योंकि उन्होंने मुझे विजयी बनाया है। छात्रों के प्रति बुनियादी ढांचे और कर्मचारियों का व्यवहार सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।’





