दिल्ली में बढ़ रहा है बाढ़ का खतरा, 208.6 मीटर पहुंचा यमुना नदी का पानी, लबालब पानी में डूबी दिल्ली की कुछ सड़कें और कॉलोनियां

दिल्ली में बढ़ रहा है बाढ़ का खतरा, 208.46 मीटर पहुंचा यमुना नदी का पानी, लबालब पानी में डूबी दिल्ली की कुछ सड़कें और कॉलोनियां
दिल्ली में लगातार यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते जलस्तर से दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आज यानी गुरुवार को सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया, जो कल रात 11 बजे तक जलस्तर 208.08 मीटर था। ऐसे में दिल्ली के कई सड़के और कॉलोनियां यमुना नदी के पानी में डूब रही हैं।
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ। pic.twitter.com/0TLCERzRXH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023
दिन-प्रतिदिन दिल्ली में यमुना नदी के पानी में उफान के चलते दिल्ली के रिंग रोड, निगम बोध घाट, यमुना बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट और भैरों मार्ग समेत कई सड़कों पर बाढ़ का पानी आ गया है। जलस्तर बढ़ने से रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ।
बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को लगातार हटाया जा रहा है। राज्य सरकार ने ऐसे स्थानों पर रहने वाले लोगों से घर खाली करने की अपील की है। हालात को देखते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को बैठक बुलाई है। उधर, दिल्ली पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है।





