ताज़ा खबरें

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बिहार सीएम नीतीश कुमार, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बिहार सीएम नीतीश कुमार, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैं। यहाँ सीएम नीतीश कुमार ने आज यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 LKM आवास पर मुलाक़ात की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के मुद्दों के साथ लोकसभा चुनाव रिजल्ट व आगामी सरकार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

 

  • प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार की पीएम से मुलाकात के कई मायने हैं। मसलन, लोकसभा चुनाव खत्म हो गया है और मतगणना शुरू होने से एक दिन पहले मिल रहे हैं।
  • बिहार समेत देश भर में एनडीए की सीटों का आकलन हो सकता है। सरकार बनने के वक्त जेडीयू का रोल क्या होगा कैबिनेट में आगे दोनों सरकार कैसे मिल कर काम करे। वहीं बीजेपी नीतीश कुमार को नाराज नहीं करना चाहती है।
  • पिछली बार नीतीश कुमार ने एक कैबिनेट मंत्री के सांकेतिक ऑफर को ठुकरा दिया था। बाद में कैबिनेट विस्तार में जेडीयू कोटे से RCP सिंह मंत्री बने थे। इस लिहाज से आज की बैठक काफ़ी महत्त्वपूर्ण है।

बता दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा कटिहार और सबसे कम मतदान नवादा में हुआ है। 10 सीटें ऐसी रहीं जहां 60 फीसदी से कम वोटिंग हुई। 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। राज्य में 40 केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतगणना होगी। जिसके मद्देनजर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। और काउंटिंग क रिहर्सल होगा। बिहार में अहम लड़ाई बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button