ताज़ा खबरें

दिल्ली में जल संकट के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

दिल्ली में जल संकट के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

देश की राजधानी दिल्ली में लोगों भीषण गर्मी के साथ-साथ जल संकट की भी मार झेल रहे है। जल संकट के कारण दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों तक टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच लोग पानी के टैंकर से अपनी बाल्टियां भर रहे हैं।

दिल्ली में इस जल संकट के बीच भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जल संकट को लेकर विधानसभा स्थल शहीदी पार्क से दिल्ली सचिवालय तक दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मार्च निकाला। यहाँ भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया, “दिल्ली का जल संकट अरविंद केजरीवाल के कुप्रबंधन का नतीजा है। मैं आंकड़ों के साथ साबित कर सकता हूं कि दिल्ली को 1049 क्यूसेक पानी हरियाणा दे रहा है और लगातार दे रहा है। इनका 53% पानी बर्बाद इस लिए होता है क्योंकि ये रखरखाव नहीं कर सकते। दिल्ली में जो 2000 हजार का जुर्माना लगा रहे हैं ये भ्रष्टाचार का एक और कारण बना रहे हैं। टैंकर माफिया को बढ़ावा दे रहे हैं। फर्जी टैंकर चढ़ाए जाएंगे और उसके पैसे खाए जाएंगे। दिल्ली में पानी का नहीं कुप्रबंधन का संकट है।”

भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज

इस दौरान नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज भी मौजद रही। यहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “झुलसती हुई गर्मी में दिल्ली की जनता पानी के लिए त्राहीमाम कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने ये बनावटी संकट बनाया है। वो जल बोर्ड जो 2013 में 600 करोड़ के मुनाफे में था और आज 73 हजार करोड़ के घाटे में है… ये वो सरकार है जो हमेशा मुफ्त पानी का वचन देती थी और आज दिल्ली बूंद-बूंद के लिए तरस रही है।”

दिल्ली सरकार में मंत्री ने जलसंकट को लेकर ‘एक सेंट्रल वॉटर टैंकर का ‘वॉर रूम’

बता दें कि बीते गुरुवार दिल्ली सरकार में मंत्री जल संकट पर दिल्ली की जल मंत्री अतिशी ने कहा, “…हम एक सेंट्रल वॉटर टैंकर का ‘वॉर रूम’ दिल्ली जल बोर्ड में स्थापित कर रहे हैं। इस वॉर रूम का नेतृत्व एक वरिष्ठ IAS अधिकारी द्वारा किया जाएगा… जो भी दिल्लीवासी पानी का टैंकर चाहते हैं वे 1916 पर कॉल कर सकते हैं… 5 तारीख से दिल्ली के हर वॉटर ज़ोन में एक ADM स्तर और एक SDM स्तर के अफसर को तैनात किया जाएगा। वे त्वरित प्रतिक्रिया टीम बनाएंगे जो पानी की कमी वाले इलाकों में ग्राउंड पर उपलब्ध होगी… हम दिल्ली जल बोर्ड की 200 प्रवर्तन टीमें बना रहे हैं जो पानी की बर्बादी की जांच करेगी…”

उन्होंने कहा कि यहाँ जल संकट पर दिल्ली की जल मंत्री अतिशी ने कहा, “…निर्माण स्थलों पर किसी भी प्रकार के पीने के पानी का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा रहा है… कई सारे गाड़ियों की मरम्मत और धुलाई के सेंटर्स हैं जो दिल्ली जल बोर्ड से आने वाले पीने के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। गाड़ियों की धुलाई और मरम्मत के सेंटरों में पीने के पानी का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जा रहा है… अगर कोई भी कार वॉशिंग सेंटर पीने के पानी का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसे पूरी तरह से सील किया जाएगा।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button