दिल्ली में छाया घना कोहरा, खराब विजिबिलिटी के कारण लेट हुईं कई फ्लाइटें
दिल्ली में छाया घना कोहरा, खराब विजिबिलिटी के कारण लेट हुईं कई फ्लाइटें
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी बिलकुल न के बराबर है। आलम ये है कि सड़कों पर जीरो दृश्यता की वजह से गाड़ियों के इंडिकेटर भी दिखाई देने मुश्किल हो रहे हैं।
ऐसे में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) से रवाना होने वाली 10 उड़ानों में घने कोहरे के कारण देरी हुई। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि घने कोहरे से प्रभावित उड़ान मार्गों में दिल्ली-शिमला, दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-जैसलमेर, दिल्ली-बरेली, दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-गुवाहाटी शामिल हैं।
नए साल की शुरुआत से ही शीत लहर की चपेट में चल रहे राष्ट्रीय राजधानी में लोगों ने बुधवार को कोहरे की मोटी परत के साथ सर्द सुबह का आनंद लिया। सफदरजंग में सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पालम में सुबह छह बजकर 10 मिनट पर दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई। पंजाब, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, जम्मू संभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ट्वीट किया, ”घने/बहुत घने कोहरे की परत (सफेद पैच में) पंजाब से लेकर बिहार तक हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैली हुई है। उधर, उत्तर रेलवे ने बुधवार को जानकारी दी कि कोहरे के कारण 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है और समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 421 के स्तर को पार कर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है।






Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.