ताज़ा खबरेंभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

दिल्ली में एक बार फिर बिगड़ी वायु गुणवत्ता, गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI

दिल्ली में एक बार फिर बिगड़ी वायु गुणवत्ता, गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर वायु गुणवत्ता खराब हो गयी है। दिल्ली में जहां एक तरफ ठंड बढ़ रही है वहीं तो दूसरी तरफ शनिवार को एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी की हवा जहरीली हो गई है। आज यानी शनिवार सुबह अधिकांश इलाकों में एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया।

डीपीसीसी रियल टाइम डाटा के मुताबिक शुनिवार सुबह 6:45 बजे पूठखुर्द में एक्यूआई 651, जहांगीरपुरी में 552, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में 544, गोल्फ लिंक में 526, अलीपुर में 490, हजरत निजामुद्दीन में 476, द्वारका में 453, आनंद पर्वत में 425, आनंद विहार में 434 और अशोक विहार में 403 एक्यूआई दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 393 था, जो एक दिन पहले 371 था। दिल्ली में कुल 35 निगरानी केंद्रों में से 22 ने वायु गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी का बताया, जहां एक्यूआई 400 से अधिक था।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 27.2 ​डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है. जबकि न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से कम है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘‘अच्छा’’, 51-100 को ‘‘संतोषजनक’’, 101-200 को ‘‘मध्यम’’, 201-300 को ‘‘खराब’’, 301-400 को ‘‘बहुत खराब’’, 401-450 को ‘‘गंभीर’’ तथा 450 से ऊपर को ‘‘बेहद गंभीर’’ माना जाता है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button