ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली में आज से शुरू हो रहा है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक,जरूरत पड़ने पर सिर्फ 2 घंटे में घर पर उपलब्ध कराएगी सरकार

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कम होता जा रहा है। दरअसल पिछले 24 घंटे के अंदर दिल्ली में कोरोना के 6500 नए मरीज मिले हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए ये जानकारी दी। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में अब संक्रमण दर भी 11 फीसदी पर आ गई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दिल्ली में आज से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक (OCB) की शुरुआत कर रहे हैं, जिसके जरिए होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी।

ये भी पढ़े : Cyclone Tauktae LIVE Updates: IMD ने चेताया -‘अत्यंत भीषण चक्रवाती’ तूफान में बदल सकता है ‘तौकते’; दिल्ली में बारिश ,झारखंड में यलो एलर्ट, उड़ानें भी प्रभावित

2 घंटे में मरीजों तक पहुंचेगी ऑक्सीजन।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर बैंक शुरू किया गया है और हर जिले के लिए 200 -200 ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर बनाए गए हैं। इस बैंक के जरिये दिल्ली सरकार होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को भी ऑक्सीजन मुहैया कराएगी। इसके लिए लोगों को 1031 पर कॉल करना होगा। अगर होम आइसोलेशन में किसी मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत पड़े तो वह इसी नंबर पर फोन कर डिमांड कर सकता है। हमारे डॉक्टर की टीम चेक करेगी कि ऑक्सीजन की मांग जायज है या नहीं? अगर वाकई जरूरत है तो एक तकनीकी जानकारी वाला उस मरीज के यहां जाकर ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर मुहैया कराया जाएगा। इसके बाद भी मरीज को आराम न मिले तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

आगे उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों के दौरान 1000 आइसीयू बेड बनाए जाएंगे। उन्होंने फ्रंट लाइन वर्कर्स की तारीफ करते हुए कहा कि डॉक्टरों और इंजीनियर ऐसा करके एक उदाहरण पेश कर रहे हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button