दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हरिद्वार से जयपुर लौट रही बस पलटी, कई हुए घायल

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हरिद्वार से जयपुर लौट रही बस पलटी, कई हुए घायल
राजस्थान के दौसा के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हरिद्वार से जयपुर लौट रही यात्रियों से भरी एक बस पलट गयी। इस हादसे में करीब दो दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस के ड्राइवर को झपकी आ गई थी जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।
राजस्थान: हरिद्वार से जयपुर आ रही एक बस दौसा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का शिकार हो गई।#Rajasthan pic.twitter.com/A1SYrmdTFw
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 29, 2024
जानकारी के मुताबिक, बस के ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना घटी। लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। घटना एक्सप्रेसवे के पॉइंट नंबर 165 के पास घटी है।
दौसा जिला अस्पताल के ड्यूटी ऑफिसर डॉ. महेंद्र मीणा ने बताया, “ये बस दिल्ली से जयपुर जा रही थी। ड्राइवर को झपकी आने की वजह से बस डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ चली गई… हादसे में 2 दर्जन लोगों के घायल होने की आशंका है। 2 लोग गंभीर हैं जिन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है… “





