दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्वारका इलाके में जनसभा को किया संबोधित, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्वारका इलाके में जनसभा को किया संबोधित, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के द्वारका इलाके में जनसभा को संबोधित किया। दिल्ली के द्वारका में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दिल वालों की दिल्ली ने ठान लिया है कि आपदा (AAP) वालों को भागना है और इस बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना है।”
#WATCH दिल्ली के द्वारका में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “दिल वालों की दिल्ली ने ठान लिया है कि आपदा (AAP) वालों को भागना है और इस बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना है।” https://t.co/eM6htl9k00 pic.twitter.com/Y804wYc1Ne
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…भाजपा दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी एक झलक यहां द्वारका में दिखती है। केंद्र सरकार ने यहां भव्य यशोभूमि का निर्माण करवाया, यशोभूमि की वजह से यहां द्वारका, दिल्ली के हजारों नौजवानों को रोजगार मिला है, यहां लोगों का व्यापार बढ़ा है..आने वाले समय में ये पूरा क्षेत्र एक प्रकार से स्मार्ट शहर होगा।”
उन्होंने कहा कि, “…आपने पहले कितने ही साल कांग्रेस को देखा, फिर दिल्ली पर AAP-दा वालों ने कब्जा कर लिया। आपने मुझे देश की सेवा करने का बार-बार अवसर दिया है, अब आप मुझे डबल इंजन सरकार बनाकर दिल्ली की भी सेवा करने का मौका दें।”
दिल्ली के द्वारका में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बीते 11 साल में AAP-दा ने सबके साथ लड़ाई-झगड़ा ही किया है। ये केंद्र सरकार से लड़ते हैं, ये हरियाणा वालों के साथ लड़ते हैं, ये यूपी वालों के साथ लड़ते हैं, ये केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने देते हैं। अगर दिल्ली में यही AAP-दा वाले ही रहे, तो दिल्ली विकास में पीछे रह जाएगी और बर्बाद होती जाएगी।दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए, ताकि मिलजुल कर दिल्ली की हर बड़ी समस्या का समाधान हो। हमें मिलकर दिल्ली को लूट और झूठ की AAP-दा से मुक्त कराना है…AAP-दा वालों ने दिल्ली का पैसा निचोड़ लिया है, लूट लिया है। दिल्ली में घोटाले करके ये AAP-दा वाले कालेधन से देश के दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाते हैं।”
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही AAP-दा के भ्रष्टाचार पर और कड़ा प्रहार होगा। जिन्होंने दिल्ली को लूटा है, उन्हें लौटना पड़ेगा। विधानसभा के पहले सत्र में ही सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस रिपोर्ट में AAP-दा सरकार के घोटालों का जिक्र है और वे इसे छिपाकर बैठी है।”
उन्होंने कहा कि ने कहा, “ये (AAP) सिर्फ अफवाहबाजी करते हैं और झूठ फैलाते हैं। आजकल ये लोग झुग्गियों में जाकर झूठ फैला रहे हैं क्योंकि इनको सिर्फ झूठ फैलाना आता है। सच ये है कि मोदी सरकार जहां झुग्गी है वहीं पर पक्का मकान बनाकर दे रही है।”





