दिल्ली: नौरोजी नगर में दो DTC बसों में हुई टक्कर, एक घायल हुआ

दिल्ली: नौरोजी नगर में दो DTC बसों में हुई टक्कर, एक घायल हुआ
दिल्ली के नौरोजी नगर में मंगलवार सुबह एक दुर्घटना घटी, जहां दो डीटीसी बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक यात्री घायल हो गया। हालांकि इस हादसे में कोई बड़ा नुक्सान नहीं हुआ।
#WATCH दिल्ली: नौरोजी नगर इलाके में दो DTC बसों के बीच टक्कर हो गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/eUOg6GLdE9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024
हादसे में एक डीटीसी बस का शीशा टूट गया. बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस का ढांचा पूरी तरह से बिगड़ गया. जबकि दूसरी बस के पिछले हिस्से में काफी नुकसान हुआ है। दरअसल यह दुर्घटना तब घटी जब एक बस दूसरी बस से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी उस वक्त दोनों बसें आपस में टकरा गई। लोग हादसे के बाद बचाव के लिए दौड़े। सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई थी। दोनों नीले बसें दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बसें हैं।
इस दुर्घटना पर बस के ड्राइवर आकाश ने बताया, “…मैं स्टैंड पर सवारियां उतार रहा था। इस दौरान राजघाट डिपो की JBM बस आई जिसने स्टैंड पर खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी… किसी को कोई चोट नहीं आई है, सभी लोग सुरक्षित हैं… गाड़ियों को नुकसान हुआ है…





