ताज़ा खबरें

दिल्ली: द्वारका में जलाया जाएगा दुनिया का सबसे ऊंचा रावण, चार महीने में बनकर हुआ है तैयार

दिल्ली: द्वारका में जलाया जाएगा दुनिया का सबसे ऊंचा रावण, चार महीने में बनकर हुआ है तैयार

नवरात्र के खत्म होते ही अब लोग दशहरे का जश्न मनाएंगे। इस दौरान लोग हर साल की तरह इस साल भी दशहरे की परंपरा के अनुसार रावण के पुतले जलाएंगे। लोग इस परंपरा को मानाने के लिए बड़ी धूम-धाम से तैयारियां करते हैं, दशहरा के दिन के लिए लोग रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के बड़े-बड़े पुतले बनाकर उसे जलाते हैं।

ऐसे में इस बार दशहरे के दिन के लिए दिल्ली के द्वारका के रामलीला मैदान पर दुनिया का सबसे बड़ा पुतला बनाकर खड़ा किया गया है। यह पुतला लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। बताया जा रहा है कि रावण के इस पुतले की ऊंचाई 211 फीट है। रावण के इस पुतले को तैयार करने में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। यही वजह है कि ऐसे में यह रावण दिल्ली वालों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

इस अद्भुत पुतले को देखने के लिए लोगों में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है और यह एक प्रमुख आकर्षण बन गया है। रावण का पुतला द्वारका इलाके के सेक्टर-10 में श्री राम लीला सोसाइटी द्वारा बनवाया गया है, जो ये दावा कर रहे हैं कि यह भारत का सबसे ऊंचा रावण का पुतला है।

राम लीला समिति द्वारा मीडिया को दी गयी जानकारी के मुताबिक रावण की लंबाई हर साल बढ़ती जा रही है। पहले रावण की लंबाई 60 से 70 फीट अधिकतम होती थी फिर धीरे-धीरे यह बढ़ती चली गई। इस बार रावण की लंबाई 211 फीट है। समिति ने बताया कि दिल्ली एनसीआर से 400 से अधिक कलाकारों के लिए ऑडिशन आयोजित किया गया था, जिसमें नई प्रतिभाओं का चयन किया गया। सोसायटी ने यह भी बताया कि इस ढांचे को तैयार करने और स्थापित करने में 4 महीने का समय लगा।

बता दें कि दो अक्टूबर को रावण का यह पुतला राम लीला मैदान में खड़ा किया गया है। समिति ने बताया कि इस पुतले को तैयार करने में करीब 4 महीने का समय लगा। जिसे बनवाने में करीबन 30 लाख रुपये की लागत आई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button