राजनीति

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने NDMC के सदस्य के रूप में ली शपथ

दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल की उपस्थिति में NDMC (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद) के सदस्य के रूप में शपथ ली.

दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, “आज NDMC काउंसिल की दिल्ली चुनाव के बाद पहली बैठक थी…काफी सार्थक चर्चा हुई है…यहां 34 ऐसी झुग्गी-झोपड़ियां हैं, जहां पानी की समस्या है. अगले 6-8 महीनों में 9,000 नए पानी के कनेक्शन लगाए जाएंगे, जिससे 4,700 लोगों को लाभ मिलेगा…यह बहुत बड़ा फैसला हुआ है…हमने सस्ती बिजली खरीदने के विकल्पों पर भी विचार किया है…NDMC में साफ-सुथरी सड़कें सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा…NDMC क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा…”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More
Back to top button