ताज़ा खबरें

दिल्ली की हवा में आया थोड़ा सुधार, लेकिन फिर भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में AQI

दिल्ली की हवा में आया थोड़ा सुधार, लेकिन फिर भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में AQI

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हवा बहुत जहरीली हो गयी थी। जिसके बाद प्रशासन ने दिल्ली में GRAP-4 की पाबंदियों लागू कर दी थी, जिसके बाद आज यानी गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी की हवा में थोड़ा सुधार आया है। हालांकि वायु गुणवत्ता अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही है।

आज गुरुवार की सुबह राजधानी दिल्ली का AQI 381 है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI अभी भी 400 के पार बना हुआ है। दिल्ली के आनंद विहार में AQI 400 के पार है, ये गंभीर स्तर पर है। ऐसे ही अलीपुर और बवाना, द्वारका में भी AQI 400 के पार है। स्मॉग में आज कुछ सुधार देखने को मिला है।
दिल्ली के अलग क्षेत्रों में AQI का स्तर:
  1. अलीपुर, दिल्ली – डीपीसीसी- 408
  2. आनंद विहार, दिल्ली – डीपीसीसी- 405
  3. अशोक विहार, दिल्ली – डीपीसीसी- 414
  4. आया नगर, दिल्ली – आईएमडी- 359
  5. बवाना, दिल्ली – डीपीसीसी- 418
  6. चांदनी चौक, दिल्ली – आईआईटीएम- 339
  7. सीआरआरआई मथुरा रोड, दिल्ली – आईएमडी- 343
  8. डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज- 368
  9. डीटीयू, दिल्ली – सीपीसीबी- 360
  10. द्वारका-सेक्टर 8, दिल्ली – डीपीसीसी- 401

दिल्ली प्रशासन ने 50% कर्मचारियों को दिया वर्क फ्रॉम होम 

दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्राम दिया है। आप सरकार के फैसले की जानकारी साझा करते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता से ही खुलेंगे, 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेगें। आवश्यक सेवाएं वाले विभाग में वर्क फ्राम होम लागू नहीं होगा।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button