ताज़ा खबरें

दिल्ली-एनसीआर में हुई मूसलाधार बारिश, महाराष्ट्र, गुजरात समेत इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में हुई मूसलाधार बारिश, महाराष्ट्र, गुजरात समेत इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर में आज सुबह झमाझम बारिश हुई। बुधवार सुबह दिल्ली,नोएडा और फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिली। सुबह से हो रही बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज दिनभर बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक दिल्ली में तेज बारिश की संभावना जताई है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके साथ ही इस सप्ताह में बचे हुए बाकी दिनों में भी दिल्ली में बरसात के आसार हैं।

वहीं आज सुबह 08.00 बजे के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। शहर और उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कभी-कभी 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है। आज का हाई टाइड: 14.11 बजे – 4.72 मीटर 02.18 बजे – 4.20 मीटर (25.07.2024)

गौतलब है कि मौसम विभाग ने 23 जुलाई को मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, ओडिशा और गोवा के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button