ताज़ा खबरें

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, यूपी-बिहार में भी छाया कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, यूपी-बिहार में भी छाया कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में दिन प्रतिदिन ठंड बढ़ रही है। यहाँ शीतलहर चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार में ठंड बढ़ेगी। दिल्ली-एनसीआर में अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। यूपी-बिहार में भी कोहरे का असर भी दिखाई देना शुरू हो जाएगा। IMD के अनुसार सोमवार 11 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। जिसमें आने वाले दिनों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणपूर्व अरब सागर और निकटवर्ती मालदीव क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण अगले चार से पांच दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में अलग-अलग गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश लाएगा।

भारत मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी बांग्लादेश और उससे जुड़े इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 11 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। दक्षिण राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में (9 दिसंबर) को हल्की से मध्यम बारिश हुई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button