दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चपेट में, AQI 400 के पार पहुंचा
दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चपेट में, AQI 400 के पार पहुंचा
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात पर व्यापक असर पड़ा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहनों की गति धीमी हो गई, जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। कोहरा छाने से सुबह व शाम ठिठुरन बढ़ेगी।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और कोहरे की स्थिति जारी है।
(वीडियो AIIMS क्षेत्र से है।) pic.twitter.com/sp0jYNNax9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2025
कोहरे के कारण यातायात प्रभावित
गौरतलब है कि बीते बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला था। इसके चलते आज सुबह सात बजे आइजीआइ एयरपोर्ट पर दृश्यता का न्यूनतम स्तर 1000 जबकि सफदरजंग पर 800 मीटर रहा।
प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया, जिससे राजधानी की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदूषण और ठंड के कारण कोहरा ज्यादा गहरा हो रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
अगले कुछ दिनों में बारिश के भी हैं आसार
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार हो सकता है। हालांकि, तापमान में गिरावट जारी रहेगी और ठंड का असर बरकरार रहेगा।





