ताज़ा खबरें

दिल्ली: आप सरकार के एक और मंत्री पर ED का शिंकजा, मंत्री राज कुमार आनंद के ठिकानों पर ED ने मारा छापा

दिल्ली: आप सरकार के एक और मंत्री पर ED का शिंकजा, मंत्री राज कुमार आनंद के ठिकानों पर ED ने मारा छापा

 

दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के लिए दिन प्रतिदिन मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने आज दिल्ली सरकार के और मंत्री राज कुमार आनंद पर ED ने अपना शिकंजा कसा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक  आज सुबह से सर्च जारी है। उनसे जुड़े 9 परिसरों पर छापेमारी चल रही है।

 

बता दें कि यह छापेमारी उस दौरान हो रही है, जब आप पार्टी के तीन दिग्गज नेता पहले ही जेल में हैं वहीं आप प्रमुख व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होना है।

दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है. शराब घोटाला को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी के नेता, विधायकों और मंत्रियों पर ईडी छापेमारी कर रही है. शराब घोटाला केस में ही मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. सीएम 11 बजे तक ईडी दफ्तर पहुंच सकते हैं. घोटाला केस में इससे पहले पार्टी के संजय सिंह, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल हो चुकी है. हाल ही में राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर छापेमारी के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button