ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली: CM केजरीवाल ने कोरोना से लड़ने के लिए बताये ये 5 हथियार

कोरोना से लड़ रही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार की हर कदम पर मदद की है। इसके साथ ही केजरीवाल ने कोरोना से जंग में इस्तेमाल हो रहे 5 हथियारों के बारे में भी बताया। केंद्र से अलग-अलग मुद्दों पर टकराव के बीच केजरीवाल ने मोदी सरकार का शुक्रिया किया, कहा कि दिल्ली में टेस्टिंग तेज करवाने में केंद्र सरकार ने बड़ा सहयोग दिया है।

केजरीवाल ने कोरोना से लड़नेवाले 5 हथियारों का जिक्र किया। पहला हथियार है ‘बेड्स की संख्या बढ़ाना’। सीएम बोले कि जून में कोरोना उम्मीद से ज्यादा तेजी से बढ़ा इसलिए शुरुआत में बेड्स की कमी हुई लेकिन अब इस कमी को दूर कर लिया गया है।

केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से जंग का दूसरा हथियार है ‘टेस्टिंग और आइसोलेशन’। वह बोले कि जून में टेस्टिंग के लिए धक्के खाने पड़ते थे लेकिन अब स्थिति सुधरी है। केजरीवाल बोले कि जून के पहले हफ्ते में रोज 5 हजार टेस्ट हो रहे थे जिसे अब बढ़ाकर 20 हजार कर दिया गया है।

केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में तीसरा हथियार ‘ऑक्सीमीटर’ है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन वाले लोगों को ऑक्सीमीटर दिया जा रहा है। अगर उन्हें ऑक्सीजन लेवल कम लगता है तो वे फोन करके मदद ले सकते हैं। दिल्ली सीएम बोले कि चौथा हथियार ‘प्लाजमा थेरपी’ है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले दिल्ली में इसे किया गया। तब 29 को प्लजामा ट्रीटमेंट दिया गया था जिसका ट्रायल सफल भी रहा था।

ये भी पढ़े : टिड्डी दल ने गुरुग्राम में किया हमला; देखें वीडियो

दिल्ली सीएम बोले कि कोरोना से जंग का आखिरी हथियार ‘सर्वे और स्क्रीनिंग’ है। उन्होंने बताया कि आज से दिल्ली में सीरो सर्वे शुरू हो रहा है। 20 हजार का सैंपल लिया जाएगा। इससे पता चलेगा कि दिल्ली में कोरोना किस स्तर तक फैल गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button