ताज़ा खबरेंराजनीति

तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में लड़ा जाएगा वर्ष 2025 का विधानसभा चुनाव !

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि, वर्ष 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में लड़ा जाएगा. यह ऐलान बिहार में महागठबंधन विधायक दल की बैठक में किया गया.

 

महागठबंधन विधायक दल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ना तो मैं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार और ना ही मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनना चाहता हूं. मेरा एक ही लक्ष्य है, बीजेपी को हराना,  लेकिन तेजस्वी यादव के बारे में उन्होंने एक बार फिर कहा कि उन्हें आगे बढ़ाना है.

 

मंगलवार को प्रदेश की राजधानी पटना में महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई थी. बैठक खत्‍म होने के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात का ऐलान किया. सीएम नीतीश ने इसके साथ ही बैठक में शराबबंदी को लेकर की जा रही बयानबाजी पर भी नाराजगी जाहिर की. उन्‍होंने विधायक दल के नेता अजीत शर्मा और अन्‍य विधायकों को नसीहत भी दी. सीएम नीतीश ने कहा, ‘शराबबंदी पर जो लोग अनाप-शनाप बोल रहे हैं, क्‍या उन्‍हें यह बात नहीं मालूम है कि सबकी सहमति के बाद शराबबंदी लागू की गई थी. शराबबंदी पर अनाप-शनाप बोलने से अच्‍छा है कि उसे कैसे प्रभावी बनाया जाए, इस पर काम किया जाए.’

Show More

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button