ताज़ा खबरेंमनोरंजनराजनीतिराजनीती

तमिलनाडु चुनाव : AIADMK ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जानें किस सीट से चुनाव लड़ेंगे CM पलानीस्वामी

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम (AIADMK) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 6 उमीदवार के नाम है वही इस लिस्ट के साथ ही इस बात पर विराम लग गया है की सीएम और डिप्टी सीएम किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दे सीएम पलानिसामी ने इडाप्पडी (Edappad) सीट से लड़ने का फैसला किया है। वहीं डेप्युटी सीएम ओ. पन्नीरसेल्वम बोडिनयाकानुर (Bodinayakanur) से मैदान में उतरेंगे।

सिर्फ 1 चरण में होगा तमिलनाडु में चुनाव।

तमिलनाडु में 6 अप्रैल को सिर्फ एक चरण में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती के साथ पालन किया जाएगा। इसके साथ ही मतदान का समय भी एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है। बता दे तमिलनाडु में विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 24 मई 2021 को समाप्त हो रहा है।

ये भी पढ़े : बंगाल चुनाव : TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

कितनी विधानसभा सीट है इस राज्य में।

तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटे हैं, जिसमें ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के पास 136 विधायक हैं। इसके अलावा द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के पास 89 हैं। वहीं कांग्रेस के पास सात, इंडियन मुस्लिम लीग के पास पांच सीट हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button