ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘ड्रीम गर्ल’ की अदाओं ने दर्शकों को फिर किया घायल, हरियाली तीज पर डांस का वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल भले ही अब फिल्मों में नज़र ना आती हो, लेकिन वे किसी न किसी तरह सुर्खियां बटोर ही लेती हैं.

हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने वृंदावन में डांस परफॉरमेंस दे कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

सांसद हेमा मालिनी की यह ख़ास परफॉरमेंस तब देखने को मिली जब उन्होंने खास तीज के मौके पर ठाकुर राधारमण मंदिर में हुए झूलन महोत्सव में हिस्सा लिया.

परफॉर्मेंस की शुरुआत उन्होंने गणेश वंदना से की, जिसके बाद उन्होंने अन्य कई भजनों पर भी परफॉरमेंस दी.

उनके डांस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ALSO READ: भारी बारिश के बाद जलजमाव और ट्रैफिक जाम के कारण गुरुग्राम में हाल बेहाल

इससे पहले हेमा मालिनी संसद में स्वच्छ भारत अभियान के तहत हुए एक सफाई कार्यक्रम के दौरान झाड़ू लगते हुए देखि गयी थीं. झाड़ू लगते हुए उनकी वीडियो खूब वायरल भी हुई थी. इस दौरान उनके साथ लोकसभा स्पीकर ॐ बिड़ला और अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे.

बता दें, सावन महीने में होने वाली हरियाली तीज का त्यौहार खास मां पार्वती को समर्पित होता है। तीज के दिन महिलाएं और कुंवारी लड़कियां व्रत रखकर भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना करती हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button