ताज़ा खबरेंभारत

जैकलीन फर्नांडीज पर लगे आरोपों पर सुनवाई 12 दिसंबर तक के लिए टली

नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज पर लगे आरोपों पर सुनवाई 12 दिसंबर के लिए टाल दी है. जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में पेश हुईं थीं.

फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होनी थी, मगर मामला टल गया. कोर्ट ने 12 दिसंबर के लिए सुनवाई टाल दी है.

 

बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट में ईडी ने दलील दी थी कि जैकलीन आसानी से देश से भाग सकती हैं क्योंकि उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है. इस पर अदालत ने सवाल किया था कि जब एलओसी जारी हो चुका था और बाकी आरोपी जेल में थे तो अभी तक अभिनेत्री को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया. वहीं जैकलीन की तरफ से यह कहते हुए जमानत मांगी गई थी कि उन्हें हिरासत की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि जांच पहले ही पूरी हो चुकी थी और आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button