ताज़ा खबरेंविदेश

जानिये इमरान खान ने अपने सरकारी आवास को कैसे बनाया बारात घर !

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आधिकारिक निवास पर एक भव्य शादी का आयोजन किया गया था. इसके बाद वह इंटरनेट यूजर्स ने इमरान खान का जमकर मजाक उड़ाया है.

दरअसल स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में पाकिस्तान के एक ब्रिगेडियर ने अपनी बेटी की शादी का आयोजन पाकिस्तान के पीएम के आवास पर किया. इस शादी के आयोजन का कार्ड भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वहीं एक अन्य तस्वीर में लड़के और लड़की के परिवारवालों के साथ-साथ पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को भी देखा जा सकता है.

ALSO READ: 1934 से मुस्लिमों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी: अयोध्या विवाद पर निर्मोही…

ब्रिगेडियर वसीम इफ्तिखार चीमा की बेटी अनम वसीम की शादी तीन अगस्त को प्रधानमंत्री आवास पर हुई थी. इमरान खान खुद उस समारोह में मौजूद थे, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल थे। बताते चलें कि चीमा प्रधानमंत्री के सैन्य सचिव हैं.

इमरान खान की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कई लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है. इमरान खान के निवास पर शादी का आयोजन उनके उस दावे के बावजूद किया गया जबकि उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री आवास को एक शैक्षणिक संस्थान में बदल दिया जाएगा.

अब इस शादी और निमंत्रण पत्र की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास का जिक्र था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button