ताज़ा खबरें

जयपुर के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस

जयपुर के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस

राजस्थान की राजधानी जयपुर के कई अस्पतालों में रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी का माहौल है। राजधानी के सीके बिरला और मोनीलेक हॉस्पिटल में बम की सूचना मिलने पर पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची हुई है। अस्पतालों को सुबह 7 बजे ई-मेल मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

बम की धमकी मिलते ही पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता अस्पतालों में पहुंच गया और उसने सर्च ऑपरेशन चला दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन में 3 घंटे लग सकते हैं। वहीं, जनता से अपील की जा रही है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दे और शांति बनाए रखे।

जयपुर के सीके बिरला और मोनीलेक हॉस्पिटल में बस की सूचना जैसे ही मिली, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। ये दोनों ही राजधानी के बड़े अस्पताल हैं जहां बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार मौजूद थे। अस्पताल को खाली कराकर उसकी जांच की जा रही है। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें अस्पताल में पुलिस के वाहन के अलावा फायर टेंडर भी नजर आ रहे हैं जो आपात स्थिति से निपटने के लिए बुलाए गए हैं।

जयपुर के जवाहर नगर में स्थित निजी हाॅस्पिटल के बम से उड़ाने की धमकी से दहशत का माहौल है। बम निरोधक दस्ता औऱ एटीएस की टीम मौके पर पहुंची है। अस्पताल में सुरक्षा एजेंसियां सर्च कर रही है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button