जम्मू-कश्मीर: पुंछ सेक्टर में हुआ बड़ा हादसा, सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की हुई मौत
जम्मू-कश्मीर: पुंछ सेक्टर में हुआ बड़ा हादसा, सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवानों की हुई मौत
जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में सेना का एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
व्हाइट नाइट कॉर्पस की ओर से एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए कहा गया है कि पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पांच सैनिकों की मौत हो गई है. व्हाइट नाइट कॉर्पस ने सैनिकों के निधन पर संवेदना व्यक्त की है. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों का उपचार किया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर | पुंछ सेक्टर में सेना के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 जवानों की मौत हो गई।
बचाव अभियान जारी है और घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है: व्हाइट नाइट कोर, भारतीय सेना pic.twitter.com/W57GKrBFBv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2024





