ताज़ा खबरेंभारत

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी बेअसर, एक जवान घायल

जम्मू कश्मीर के सोपोर जिले के मालमापनपोरा इलाके में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई.

गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया है वहीं एक आतंकी के मारे जाने की खबर है.

सुरक्षा बलों द्वारा इस क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और ऑपरेशन जारी है.

इससे पहले शुक्रवार को भी जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सैनिकों के बीच मुठभेड़ हुई थी.

ALSO READ: अयोध्या मामले में मध्यस्ता पैनल विफल, 6 अगस्त से रोज होगी सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट

इस बीच शुक्रवार को कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की साजिश की खबर ने चौंका कर रख दिया था. अमरनाथ यात्रा मार्ग से सेना ने पाकिस्तान निर्मित हथियारों का जखीरा बरामद किया था जिसे बाद संदेह जताया जा रहा था कि अमरनाथ यात्रियों के जत्थे पर हमले की तैयारी थी.

घाटी में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए कश्मीर में केंद्र सरकार ने भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की है. हाल ही में केंद्रीय सुरक्षा बलों के 10 हजार जवान घाटी में तैनात किए गए थे और फिर उसके बाद 28 हजार अन्य सैनिकों की तैनाती की गई है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button