ताज़ा खबरें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना की गाड़ी में लगी आग, 5 जवानों की मौत, आतंकी हमले की आशंका

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है जहां सेना के वाहन में आग लगने से 5 जवानों की मौत हो गई. पुलिस और सेना ने मौके पर पहुंच कर जवानों को अस्पताल भेजा.

घटना जम्मू के राजौरी सेक्टर में दोपहर तीन बजे हुई जहां सेना के वाहन में आग लग गई जिसमें पांच जवान शहीद हो गए. आग लगने की वजह अज्ञात आतंकियों की गोलाबारी बताई जा रही है. आशंका है कि आतंकियों ने ग्रेनेड का इस्तेमाल किया है. इस घटना में एक जवान गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें राजौरी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आतंकियों की तलाश जारी है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button