जम्मू-कश्मीर के नरवाल इलाके में हुए दोहरे विस्फोट में 7 लोग घायल

नरवाल: जम्मू-कश्मीर के नरवाल इलाके में शनिवार को हुए दोहरे विस्फोट में 7 लोग घायल हो गए.
जम्मू-कश्मीर: जम्मू के नरवाल इलाके में 2 विस्फोट हुए जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।#JammuAndKashmir pic.twitter.com/7D8JNiJOTO
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) January 21, 2023
बलदेव सिंह बिलावरिया, डिप्टी मेयर, जम्मू ने बताया कि मैंने अधिकारियों से पूछा और उन्होंने मुझे बताया कि जांच के बाद ही वे कह पाएंगे कि विस्फोट दुर्घटनावश हुए थे या जानबुझ कर किए गए हैं. बताया गया है 7 लोग घायल हुए हैं, कुछ की हालत गंभीर है। इसमें आतंकवाद का एंगल हो सकता है.
पुलिस के मुताबिक जिस जगह धमाके हुए हैं, वहां आसपास कबाड़ी की दुकानें भी हैं. पहली नजर में यह धमाके कबाड़ में कोई विस्फोटक सामग्री के कारण हुए लगते हैं.
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. अभी पक्के तौर पर धमाके की वजह पता नहीं चल पाई है. पुलिस घटनास्थल पर घेराबंदी कर जांच में जुटी है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
(आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है)






I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thank you, your article surprised me, there is such an excellent point of view. Thank you for sharing, I learned a lot.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!