जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, ढेर हुए 5 आतंकी, 2 जवान घायल
जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, ढेर हुए 5 आतंकी, 2 जवान घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच जारी इस मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर हो गए जबकि दो जवान घायल भी हुए हैं। एनकाउंटर के बाद अब सुरक्षाबलों की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
OP KADER, Kulgam
On 19 Dec 24, based on specific intelligence input regarding presence of terrorists, a Joint Operation launched by #IndianArmy & @JmuKmrPolice at Kader, Kulgam. Suspicious activity was observed by vigilant troops and on being challenged, terrorists opened… pic.twitter.com/9IxVKtDZkl
— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) December 19, 2024
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल ने संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बुधवार रात जिले के बेहीबाग इलाके के कद्दर में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। कुछ देर बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। आतंकवादियों ने सुरक्षाबल पर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातें सामने आईं थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घाटी में एंटी टेरर ऑपरेशन तेज कर दिए है। दो महीने पहले 28 अक्टूबर को जम्मू के अखनूर इलाके में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था। तब आतंकियों ने सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इस ऑपरेशन के दौरान तीन आतंकी मारे गए थे। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद मिला था।






best places to buy steroids
References:
https://gitea.chloefontenot.org/artlarocque56